"हम निवासी कार्यक्रम का सबसे शुरूआती कड़ी अभियान ही है। अभियान हम निवासी दल सामाजिक उद्यमी को किसी भी समुदाय में रह रहे सभी निवासियों के साथ परिचय करवाता है, और वहीं से कार्यक्रम आगे बढ़ता है।"

"अभियान के कई प्रकृति है - घर-घर अभियान। सड़क के किनारे पिब्लक प्लेस पर अभियान, संस्थानों में अभियान।"

"अभियान सामाजिक उद्यमी के द्वारा या हमारे व्यवसाय पार्टनर के द्वारा भी चलाया जा सकता है।"

"हम-निवासी घर घर अभियानं (हर बिल्डिंग के सभी घर और सभी लोग)"

चरण 1: सामान्य परिचय

चरण 2: हम-निवासी की 5 गतिविधियों का विवरण

चरण 3: निवासी सभा के आयोजन के तरीके पर चर्चा (कोशिश करना है कि छोटे समूहों में हो और कार्यशाला के रूप में आयोजित किया जा सके)

चरण 4: 'निवासी सभा एजेंडा-निर्णय रिकॉर्डिंग फॉर्म' का वितरण (डिजिटल फॉर्म निःशुल्क है, और ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से न्यूनतम 2 रुपये के योगदान के साथ भौतिक फॉर्म उपलब्ध है)

चरण 5: बैठक की तिथि, समय और स्थान बताएं (यदि यह लिखित रूप में हो तो अच्छा है, डिजिटल रूप निःशुल्क है, और भौतिक रूप में ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से न्यूनतम 2 रुपये का योगदान देना होगा)।

चरण 6: हॉबी प्रोफाइलिंग. बच्चों, युवाओं और बड़ों को सामुदायिक प्रोजेक्ट करने के लिए बोलें। अगर वे इच्छुक हों तो परिवार के पास पंजीकरण फॉर्म छोड़ दें।

चरण 7: सर्वेक्षण प्रश्नावली (चरण 6 और 7 एक साथ)

चरण 8: क्षेत्र विशेष के लिए अभियान (जैसा कि हम निवासी टीम अनौपचारिक चर्चाओं के आधार पर तय करती है)

चरण 9: हम निवासी कार्यक्रम के स्पॉन्सर व्यवसाय (जैसे - मित्रम) के बारे में संक्षेप में बताएं और मित्रम का एक पम्पलेट दें।

परिदृश्य

परिदृश्य ए. केवल मकान को सूचीबद्ध किया गया है। 5 मिनट प्रति मकान

परिदृश्य बी. परिवार से मिले, लेकिन परिवार के सदस्यों का विवरण साझा नहीं किया जायेगा। 10 मिनट प्रति परिवार

परिदृश्य सी. परिवार के सदस्यों से पेशेवर, होबी एवं सामान्य निवासियों का प्रोफ़ाइल की जानकारी। 25 मिनट प्रति परिवार

परिदृश्य डी. परिवार के सदस्य को सामुदायिक प्रोजेक्ट को बताने की कोशिश करें और पंजीकृत करें। 40 मिनट प्रति परिवार

मूल्य

हम निवासी कार्यक्रम के लिए दो व्यिक्तयों की टीम घर-घर जाएगी।

परिदृश्य डी के साथ एक दिन में कम से कम 12 घरों को कवर करने का लक्ष्य है। टीम को परिदृश्य डी के प्रति परिवार 110 रुपये की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

परिदृश्य सी के लिए, प्रतिपूर्ति प्रति परिवार 60 रुपये होगा।

परिदृश्य बी के लिए, प्रतिपूर्ति केवल 20 रुपये होगा।

परिदृश्य ए के लिए, कोई प्रतिपूर्ति नहीं होगा।

प्राप्त राजस्व का 30% टीम को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा।