‘हम-निवासी’ एक समुदाय आधारित कार्यक्रम है जिसका संचालन एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट के
मार्गदर्शन में किया जाता है. इस कार्यक्रम का विकास एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट और सुनई
कंसल्टेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
‘सामाजिक उद्यमी’ परिचय:
किसी भी गाँव मोहल्ले में निवासियों को अपने सम्मिलित प्रयास आसान
और प्रभावी बनाने, और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक स्व-प्रेरित प्रशिक्षित उत्साही
व्यक्ति की सेवा की आवश्यकता हो सकती है। इस व्यक्ति को ‘सामाजिक उद्यमी’ नाम दिया गया
है।
‘सामाजिक उद्यमी’ उन चुनौतियों का समाधान करने में निवासियों का मदद करता है जिनका सामना
हमलोग घर से बाहर निकलते ही करते हैं, परन्तु साथ ही उसमें बदलाव या सुधार चाहते हैं। हम
सभी अपने मोहल्ले, अपने शहर, अपने गाँव, अपने देश को एक महान समुदाय के रूप में देखना
चाहते हैं।
सामाजिक उद्यमी बनने से एक व्यक्ति को रोज़मर्रा की चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्किल
सीखने, अभ्यास करने और उनमें बेहतर होने का एक अच्छा अवसर मिलता है।
साथ ही:-
एथिकल फ़ाउंडेशन से प्रमाणपत्र प्राप्त होता है
किसी दिए गए दिन 2-3 घंटे समर्पित करके कुछ पॉकेट मनी कम सकते
अपनी पसंद के अनुसार काम करने के समय का चुनाव। पढ़ाई, जॉब, घर का काम या आराम करते हुए एक सामाजिक उद्यमी बनें।
हमारा प्रेरक कथन है: सामाजिक और कानूनी रूप से वैद्य कोई भी विधि से अपने आस-पड़ोस,
मोहल्ले, शहर, गाँव को स्वच्छ और श्रेष्ठ बनाएंगे।
सामाजिक उद्यमी के गुण :
निवासी सभा सामाजिक उद्यमी एक उद्यमी खुशमिजाज व्यक्ति होता है, जो सार्वजनिक कार्यो में
अगुआई कर सकता है, वह गाँव शहर के विकास में निवासियों की सहभागिता के प्रति आश्वस्त एवं
प्रतिबद्ध होता है। उसका कार्य एक अनुभव, सहनशीलता एवं आगे आने का है अतः एक अनुभवी या
उर्जावान व्यक्ति ही निवासी सभा सामाजिक उद्यमी की भूमिका में आ सकता है। इस कार्य को
अच्छे तरीके से करने में स्थानीय युवा उनके साथ आगे आ सकता है।
सामाजिक उद्यमी स्वप्रेरित होते हैं:
निवासी सभा या निवासियों की औपचारिक सभा प्रचलन में नहीं
है। एक क्षेत्र के निवासी खुद से बैठक के लिए आगे आते हैं ना कि किसी के कहने पर, तभी निवासी
सभा हो पाना संभव है। अत: जो व्यक्ति वहाँ के निवासियों के लिए निवासी सभा को सरल और
आसान बनाता है उसे खुद भी स्वप्रेरित होना चाहिए। इस कारण से सामाजिक उद्यमी स्वंयसेवक
की कल्पना की गई है।
युवा सामाजिक उद्यमी :
निवासी सभा को सहज बनाने में कार्य करनेवाले सामाजिक उद्यमी कॉलेज
में अध्ययनरत या नौकरी की तलाश करने वाले अनुभवी छात्र-छात्रा भी हो सकते हैं। निवासी सभा को
सहज बनाने के लिए यह कार्य उनकी शिक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण में उपयोगी साबित होगा, जो कि
उनके लिए भविष्य में तीव्र कैरियर ग्रोथ में सहायक होगा।
सामाजिक उद्यमी को क्या नहीं करना है?
सीधे कोई भी काम वह नहीं करेगा।
घर-घर भ्रमण में निवासी सभा के एजेंडा को वह खुद से नहीं लिखेगा।
बैठक के किसी भी निर्णय में अपना विचार नहीं देगा।
एजेंडा या निर्णय को वह खुद से नहीं लिखेगा।
ऐसा व्यवहार या बातचीत कदापि ना करे जिससे किसी समुदाय या समूह के प्रति भेदभाव परिलक्षित होता हो।
किसी व्यक्तिगत/निजी मामले में अपनी राय ना दें।
राजनीतिक बातें ना करें।
किसी भी प्रकार के व्यवसायिक या व्यक्तिगत लाभ के लिए ना करें।
सामाजिक उद्यमी का व्यवहार के सम्बन्ध में क्या करें?
सभी लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करें।
सभी निवासी आपके लिए एक समान हैं इसलिए सबको एक नजर से देखें।
आपकी कार्यशैली ऐसी हो जिससे लोगों को लगे कि आप उसकी मदद के लिए नहीं आएं और आपका उद्देश्य निवासी सभा बैठक मात्र है।
आपका व्यवहार सम्मानजनक हो।
आपका पहनावा व्यवहारिक हो।
सामाजिक उद्यमी - प्रशिक्षण कार्यक्रम
2-2 घंटे का 6 सत्र | निवासियों का सम्मिलित प्रयास को आसान और प्रभावी बनाना
पहला दिन (2 Hours) - Section A : उद्देश्य एवं परिचय
हम निवासी कार्यक्रम - परिचय एवं उद्देश्य
इस ट्रेनिंग से प्रतिभागी क्या सीखेंगे
निवासियों को परिचय देना
हम-निवासी श्रेष्ठ समुदाय कार्यशाला
FAQ
दूसरा दिन (2 Hours) - Section B : कार्यक्रम
सामाजिक उद्यमी के कार्य
निवासी सभा
गाँव में निवासी सभा पर कार्यशाला करना
निवासी सभा से संबंधित चर्चा के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
तीसरा दिन (2 Hours)
सभी बच्चे पढ़ें (उदाहरण सेवा)
घर-घर कैम्पेन
चौथा दिन (2 Hours)
स्वच्छ आस-पड़ोस (उदाहरण सेवा)
घर-घर कैम्पेन
सामुदायक प्रोजेक्ट
सुकुन भरा सार्वजनिक स्थल
पार्टनर की पहचान
दान दाता की पहचान
पाँचवा दिन (2 Hours) - Section C & D : सामाजिक उद्यमी के लिए 1 साल का कार्य
सामाजिक उद्यमी के लिए 1 साल का कार्य एवं लक्ष्य
सामाजिक उद्यमी को ध्यान देने योग्य बातें
सामाजिक उद्यमी को क्या नही करना हैं
कुछ FAQ एवं चर्चा
सामाजिक उद्यमी रिपोर्ट कैसे बनायेगें
Section D: आप ने अभी तक क्या सीखा ( परीक्षा )
छठवाँ दिन (2 Hours) - Section E : ब्रिज सेवा (व्यवसाय)
1.5 घंटा हम निवासी कार्यक्रम में कार्य करने के बाद, व्यवसाय करना चाहेगे ?
जो निवासियों का सम्मलित प्रयास करेगा वही व्यवसाय करेगा
आप ग्राहक के बीच में रहते है, सेवादाता दूर है क्या आप इन दोनों के बीच की कड़ी बनना चाहते है ?
इथिकल का सहयोगी संस्था इसमें मदद कर सकती है
प्रशिक्षण विधि
(क) कक्षा आधारित चर्चा (ऊपर वर्णित 2-2 घंटे का 6 सत्र)
(ख) निवासी सभा का सहजीकरण में अपना योगदान देना
(ग) पुन: कक्षा आधारित चर्चा
(घ) कुछ सटिक जमिनी उदाहरण का अध्ययन (Case Study) लिखना
(च) अंत में प्रमाणीकरण। इस प्रशिक्षण का फैलाव पूरे एक वर्ष के लिए है, जिसके अंतर्गत उन्हें
(छ) स्वध्याय के लिए कई महत्त्वपूर्ण विषय सामग्री भी दिया जाता है।
सामाजिक उद्यमी
‘हम-निवासी’ एक समुदाय आधारित कार्यक्रम है जिसका संचालन एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में किया जाता है. इस कार्यक्रम का विकास एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट और सुनई कंसल्टेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
‘सामाजिक उद्यमी’ परिचय:
किसी भी गाँव मोहल्ले में निवासियों को अपने सम्मिलित प्रयास आसान और प्रभावी बनाने, और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक स्व-प्रेरित प्रशिक्षित उत्साही व्यक्ति की सेवा की आवश्यकता हो सकती है। इस व्यक्ति को ‘सामाजिक उद्यमी’ नाम दिया गया है।
‘सामाजिक उद्यमी’ उन चुनौतियों का समाधान करने में निवासियों का मदद करता है जिनका सामना हमलोग घर से बाहर निकलते ही करते हैं, परन्तु साथ ही उसमें बदलाव या सुधार चाहते हैं। हम सभी अपने मोहल्ले, अपने शहर, अपने गाँव, अपने देश को एक महान समुदाय के रूप में देखना चाहते हैं।
सामाजिक उद्यमी बनने से एक व्यक्ति को रोज़मर्रा की चुनौतियों का समाधान करने के लिए स्किल सीखने, अभ्यास करने और उनमें बेहतर होने का एक अच्छा अवसर मिलता है।
साथ ही:-
हमारा प्रेरक कथन है: सामाजिक और कानूनी रूप से वैद्य कोई भी विधि से अपने आस-पड़ोस, मोहल्ले, शहर, गाँव को स्वच्छ और श्रेष्ठ बनाएंगे।
सामाजिक उद्यमी के गुण :
निवासी सभा सामाजिक उद्यमी एक उद्यमी खुशमिजाज व्यक्ति होता है, जो सार्वजनिक कार्यो में अगुआई कर सकता है, वह गाँव शहर के विकास में निवासियों की सहभागिता के प्रति आश्वस्त एवं प्रतिबद्ध होता है। उसका कार्य एक अनुभव, सहनशीलता एवं आगे आने का है अतः एक अनुभवी या उर्जावान व्यक्ति ही निवासी सभा सामाजिक उद्यमी की भूमिका में आ सकता है। इस कार्य को अच्छे तरीके से करने में स्थानीय युवा उनके साथ आगे आ सकता है।
सामाजिक उद्यमी स्वप्रेरित होते हैं:
निवासी सभा या निवासियों की औपचारिक सभा प्रचलन में नहीं है। एक क्षेत्र के निवासी खुद से बैठक के लिए आगे आते हैं ना कि किसी के कहने पर, तभी निवासी सभा हो पाना संभव है। अत: जो व्यक्ति वहाँ के निवासियों के लिए निवासी सभा को सरल और आसान बनाता है उसे खुद भी स्वप्रेरित होना चाहिए। इस कारण से सामाजिक उद्यमी स्वंयसेवक की कल्पना की गई है।
युवा सामाजिक उद्यमी :
निवासी सभा को सहज बनाने में कार्य करनेवाले सामाजिक उद्यमी कॉलेज में अध्ययनरत या नौकरी की तलाश करने वाले अनुभवी छात्र-छात्रा भी हो सकते हैं। निवासी सभा को सहज बनाने के लिए यह कार्य उनकी शिक्षा एवं व्यक्तित्व निर्माण में उपयोगी साबित होगा, जो कि उनके लिए भविष्य में तीव्र कैरियर ग्रोथ में सहायक होगा।
सामाजिक उद्यमी को क्या नहीं करना है?
सामाजिक उद्यमी का व्यवहार के सम्बन्ध में क्या करें?
सामाजिक उद्यमी - प्रशिक्षण कार्यक्रम
2-2 घंटे का 6 सत्र | निवासियों का सम्मिलित प्रयास को आसान और प्रभावी बनाना
पहला दिन (2 Hours) - Section A : उद्देश्य एवं परिचय
दूसरा दिन (2 Hours) - Section B : कार्यक्रम
तीसरा दिन (2 Hours)
चौथा दिन (2 Hours)
पाँचवा दिन (2 Hours) - Section C & D : सामाजिक उद्यमी के लिए 1 साल का कार्य
छठवाँ दिन (2 Hours) - Section E : ब्रिज सेवा (व्यवसाय)
प्रशिक्षण विधि