निवासी सभा - निवासियों की औपचारिक सभा

"आस पड़ोस (मोहल्ला, गाँव-टोला इत्यादि) में लोग लगभग एक परिवेश में रहते हैं। ये सभी परिवार और स्थानीय निवासी अनौपचारिक रूप से स्थानीय एवं दूरस्थ (वार्ड या पंचायत से सम्बंधित, जिला, राज्य एवं विश्व स्तरीय) मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं। यह अनौपचारिक पद्धति की चर्चा अकसर स्थानीय सार्वजनिक मुद्दों को गंभीरता से उठाती है। सार्वजनिक सेवा-सुविधा की उपलब्धता के लिए उपलब्ध संसाधन के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करती है, सार्वजनिक समस्याओं का निदान ढूँढ़ती है। सार्वजनिक आवश्यकताओं को मिलजुल कर पूरा करती है। निवासी सभा के नियमित आयोजन का एक उदेश्य इस अनौपचारिक चर्चा एवं समाधान के तरीके को एक औपचारिक एवं नियमित रुप देना है।"

"औपचारिक होने का अर्थ है, चर्चा लिखित एजेंडा पर हो और निर्णय को भी लिखित रूप में ही लिखें जिसे एक तय समय सीमा में प्राप्त कर लिया जाए या प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। लिखित रूप में चर्चा कार्य को सुगम, महत्वपूर्ण एवं ट्रैक करने योग्य बना देती है।"

"इस प्रक्रिया के केंद्र बिंदु में निवासी सभा एजेंडा प्रपत्र है। निवासी सभा की बैठक में ठोस चर्चा के लिए एजेंडा को लिखा जाता है। निवासी सभा में प्रत्येक एजेंडा पर बारी-बारी से चर्चा होती है। चर्चा में लिए गए निर्णयों को इसी एजेंडा प्रपत्र में लिखा जाता है। निर्णय को दो भाग में लिखा जाता है। पहले भाग में लिखा जाता है कि निवासियों को क्या करना है और दूसरे भाग में लिखा जाता है कि निवासियों को सेवादाता, सरकार या जनप्रतिनिधि तक क्या सूचना पहुँचाना है। सभी निर्णयों में इस बात का जिक्र रहता है कि निर्णय से सम्बंधित कार्य कब तक कर लेना है। सभी निर्णयों के सम्बन्ध में यह भी लिखा जाता है कि बैठक के कितने प्रतिभागी सहमत या असहमत हैं। एजेंडा के निर्णय लिखे जाने के उपरांत प्रपत्र के पीछे सभी प्रतिभागियों का हस्ताक्षर होता है।"

प्रत्येक निवासी द्वारा एजेंडा
(लिख कर)

एजेंडा का प्रकार

क. उपलब्ध संसाधन और सरकारी अनुदान से सार्वजनिक सेवा-सुविधा की उपलब्धता-गुणवता तय करने एवं उसे पाने के लिए एजेंडा

ख. समुदाय में रह रहे निवासियों का न्यूनतम स्तर क्या हो; यह कैसे प्राप्त हो?

ग. निवासी विशेष की अपेक्षा के अनुसार सार्वजनिक सेवा-सुविधा

घ. परिसम्पतियों (asset) के रख-रखाव

च. वातावरण के रख-रखाव

छ. सार्वजनिक क्रियाकलाप जैसे खेल, प्रदर्शनी, कार्यशाला इत्यादि, हेतु निवासियों के योगदान

ज. आपस में मेलजोल, एक दूसरे की मदद एवं सहयोग

झ. सरकार की प्राथमिकता के आधार पर एजेंडा

ट. प्रत्येक महीने के लिए एक सेवा क्षेत्र / विशेष उत्सव

ठ. सभी निवासियों को सही सार्वजनिक व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित करना

ड. सभी निवासियों को सार्वजनिक व्यवहार के लिए और व्यापदा के समय प्रशिक्षण

ड. सार्वजनिक रूप से समस्याएँ के निदान

एजेंडा वार
निवासी-सभा में चर्चा

निवासी-सभा प्रस्तावित समय सारणी

सभा की शुरूआत एवं स्वागत (5 मिनट)

  • अध्यक्ष का चुनाव निवासी-सभा के द्वारा।
    • अध्यक्षता सिर्फ संवनयन के लिए, अतः सभा के अध्यक्ष अपना विचार के लिए विशेष समय नहीं लेंगे।
  • किसी भी निवासी ने अपने मोहल्ले के लिए विशेष कार्य किया है तो उसको निवासी-सभा से धन्यवाद देना।

स्वयंसेवक की पहचान (5 मिनट)

  • निवासी-सभा में चार स्वयंसेवक का चुनाव किया जाता है।
    • एक स्वयंसेवक निवासी-सभा में एजेंडा पर लिए गए निर्णय को लिखेंगे।
    • अन्य स्वयंसेवक आवश्यकतानुसार सभा में शान्ति बनाए रखने के लिए लोगों से अपील करेंगे।
    • अगले महीने की निवासी-सभा के लिए एजेंडा एकत्र करने के लिए।

एजेंडा एवं अन्य विषय पर चर्चा (2 घंटा या अधिक)

  • निवासी-सभा में एजेंडा पर क्रमवार चर्चा
    • प्रतिभागी एक बार में 2-3 मिनट ही बोलें, सभी प्रतिभागी एक समान, कोई भी प्रतिभागी विशेष नहीं
  • निवासी-सभा में एजेंडा समाप्त होने के उपरांत समय शेष है तो सेवा वार चर्चा।

निर्णय को तुरंत लिखा जाना

निवासी-सभा के सदस्यों को आर्थिक या अन्य योगदान के लिए चर्चा।

धन्यवाद ज्ञापन : अध्यक्ष या किन्हीं अन्य सदस्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद निवासी-सभा का समापन। (2 मिनट)

एजेंडा वार
निवासी-सभा के निर्णय
(लिख कर)

उपलब्ध संसाधन एवं सरकारी योजनाओं के अनुसार,

एजेंडा पर निर्णय लेना और उसे लिखना।

निर्णय 2 या 3 हिस्से में

निवासी खुद से क्या करेंगे

(सूचना पहुचाने या सरकार से माँग करने के अतिरिक्त)

एवं

निवासी सरकार या जनप्रतिनिधि या सेवा-दाता तक क्या अपेक्षा, सूचना, शिकायत इत्यादि पहुँचाएं

सेवादाता का सहयोग करते हैं और उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत करते हैं।

निर्णय पर सहमति एवं असहमति देनेवालों की संख्या लिखना (लिखित निर्णय को पढ़कर सुनाया जाता है)

प्रतिभागियों का हस्ताक्षर

निर्णय एवं निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास

परिणाम

निवासी-सभा आयोजन में सामाजिक उद्यमी क्या करते हैं?

निवासी-सभा को आसान बनाने के लिए सामाजिक उद्यमी एक खुशिमजाज व्यक्ति हैं, जो सार्वजनिक कार्यों में initiative लेने में निवासीयों के बीच कैम्पेन करते हैं, और निवासी सभा के आयोजन में सहयोग करते हैं।

निवासी-सभा से पहले

निवासी-सभा स्वयंसेवक के साथ घर घर घूमना और उन्हें एजेंडा लिखने में प्रोत्साहित करना।

निवासी-सभा तिथि के एक दिन पहले निवासी-सभा का प्रचार प्रसार करेंगे - निवासी-सभा का उपयोग घर घर जाकर बताएं एवं लोग खुद से तय तिथी को आएं।

निवासी-सभा के बारे में, इसकी आवश्यकता एवं लाभ के बारे में बताएं (संदर्भ : जागरूकता अभियान पम्पलेट)।

निवासी-सभा के दिन

सामाजिक उद्यमी निवासी-सभा तिथि को तय समय से पूर्व सभा-स्थल पर रहें।

निवासी-सभा के बाद

निवासी-सभा के द्वारा निर्णय लेने के बाद, सूचना के साथ प्रभात फेरी एवं कार्यशाला करना ताकी सभी लोग निर्णय का लागू करने में प्रतिभागी दें।

सामाजिक उद्यमी
निवासी-सभा में
क्या नहीं करेंगे?

घर घर भिजट में सामाजिक उद्यमी निवासी-सभा के एजेंडा के बारे में चर्चा नहीं करेंगे।

बैठक के किसी भी निर्णय में अपना विचार नहीं देंगे। एजेंडा या निर्णय को वे खुद से नहीं लिखेंगे।