जनवरी 2026 महीना में वार्ड नंबर 44 पटना में दो सामाजिक उद्यमी जमीनी स्तर पर हम निवासी कार्यक्रम पर काम करना शुरू किये जो कि समुदाय से संबंधित है।
हम निवासी कार्यक्रम का मुख्य प्रभाव निम्न है:-
1. स्थान चित्रगुप्त नगर नाम नीलम देवी का आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं था, जब हम निवासी के कार्य के लिए गए तब उन्होंने बताया उनको सामाजिक उद्यमी के द्वारा एक नंबर (इनकम टैक्स ऑफिस) का दिया गया तो उनके पति का और एक पड़ोसी बेबी देवी इन लोगों का आधार कार्ड और पैन कार्ड से संबंधित जो भी गलती थी उसमें सुधार हुआ।
2. वार्ड नंबर 44 में LIG कॉलोनी पटकर नगर थाना के पीछे कूड़े का अंबार था लेकिन घर-घर जाकर हम निवासी कार्यक्रम के द्वारा संदेश दिए और कार्यशाला किया, जिसका प्रभाव पड़ा कि जहाँ कूड़े का अंबार था अब वहाँ एक चबूतरा बना हुआ है जो हम निवासियों के द्वारा हुआ और साथ ही वहाँ अब कूड़ा नहीं फेंका जाता है।
3. वार्ड नंबर 44 स्थान मुन्ना चक नाम सीमा देवी के पास जब हम निवासी के कार्यक्रम के द्वारा पहुंचे तो वहाँ कार्यशाला में 4 बच्चों का टेस्ट लिए तो सीमा देवी की बेटी जानवी उसको हिंदी भी अच्छे से पढ़ने का ज्ञान नहीं था और वह कक्षा 4TH में पढ़ रही थी उनकी माँ को हम लोग ने बताया की आप प्रतिदिन अपने बच्चे पर समय दीजिए उस पर उन्होंने ध्यान देना शुरू किया उसका प्रभाव:-
a. मार्च माह में गए तो अब वह काफी अच्छे से पढ़ पा रही थी।
b. जानवी के साथ आसपास के भी बच्चे आकर वहाँ पढ़ रहे हैं बिना फीस के सीमा देवी उसको पढ़ा रही हैं।
4. 13 मार्च पुरानी कंकड़बाग में निवासी सभा किया गया।
a. एक मंदिर में आसपास के लोग जुआ खेलते रहते थे निवासी सभा होने के बाद ये प्रभाव पड़ा की अब वो लोग वहाँ जुआ नहीं खेलते हैं अब वहाँ शिव चर्चा होने लगा।
b. पुरानी कंकड़बाग में निवासी सभा का प्रभाव अंजू देवी खुद से अपना व्यापार शुरू की कपड़ा का साथ ही सिलाई भी करती हैं।
c. दो महिला अतरा देवी और स्वीटी देवी का लोन माफ कराने में निवासी सभा की अध्यक्ष अंजू देवी के द्वारा मदद किया गया।
5. वार्ड नंबर 44 लोहा पार्क में समुदाय के बच्चों के साथ हम निवासी कार्यक्रम से संबंधित बातचीत किए बच्चों के साथ कार्यशाला किया जिसमें चर्चा हुआ कि एक स्कूल में आप अपने कक्षा को कैसे साफ सुथरा रखेंगे और साथ में आसपास के माहौल को श्रेष्ठ कैसे रख सकते हैं इन बिंदु पर चर्चा हुआ साथ ही पढ़ाई में जो बच्चे कमजोर हैं उसे कैसे साथ लेकर चलेंगे इन पर चर्चा हुआ साथ में प्रभाव भी पड़ा।
अन्य प्रभाव की कहानियां: 6 महीने की हस्तक्षेप अवधि में दानापुर के तीन वार्डों में हम-निवासी पहल के लगभग 19 सरल, स्थानीय रूप से महत्वपूर्ण सफलता और प्रभाव की कहानियां दर्ज की गईं।
जैसे: हैंडपंप की मरम्मत हुई। सार्वजनिक कुएँ के पास सार्वजनिक नल का कनेक्शन मिला।
माताएं अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक और सक्रिय हुईं, जिसके परिणामस्वरूप बेहतर सीखने के परिणाम प्राप्त हुए।
निवासी सभा में 10-12 से अधिक व्यक्तियों की भागीदारी रही, अधिकतम 49 निवासियों ने भाग लिया। वार्ड पार्षद का मानना है कि लोग अपनी जरूरतों या मांगों को रखने के लिए उनसे मिलने में अधिक सकारात्मक या अधिक सहज महसूस करते हैं।
कुछ क्षेत्रों में स्थानीय संघर्ष भी थे, लेकिन निवासी सभा में सहयोग से सामूहिक पहल के माध्यम से ट्रांसफार्मर की मरम्मत में मदद मिली।