हम-निवासी कार्यशाला के बारे में

हम-निवासी कार्यशाला निवासियों के बीच, संस्था में, सेवादाताओं के बीच, जन-प्रतिनिधियों के बीच, व्यवसाय-मंच में, समुदाय में, चौराहा पर आयोजित किया जाता है।

कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों के लिए लक्ष्य निम्न होता है:

सामाजिक उद्यमी का सहयोग होता है कि कार्यशाला में सुचारू रूप से चर्चा हो, सुनिश्चित करना कि कार्यशाला में चर्चा का विषय तय विषय से बदले नहीं या कम से कम बदले।

विषय वस्तु

  1. सभी मोहल्ले में नियमित निवासी सभा हो।
  2. निवासियों के सम्मिलित प्रयास आसान और प्रभावी हो !!
  3. घर के बाहर सार्वजनिक स्थल भी स्वच्छ और सुकून भरा हो क्योंकि घर के बाहर हमलोग समय बिताते हैं।
  4. श्रेष्ठ गाँव, मोहल्ला, शहर के लिए हम प्रत्येक माह कितना समय देंगे ?

कार्यशाला विधि:

इस परिचर्चा में अपने विचार दो से तीन मिनट में तय विषय पर देने की कृपा करें।

तदुपरांत खुली चर्चा

इस अवसर पर उपस्थित सब लोगों से निवेदन होता है कि अनुभव विचार साझा करने के बाद, सार निकालने के लिए आवश्यकतानुसार परिचर्चा हो।

कार्यशाला बैनर :

कार्यशाला बैनर

मेरा समुदाय श्रेष्ठ समुदाय

मेरे समुदाय में प्रभाव

सामाजिक उद्यमी का सहयोग

सामाजिक उद्यमी का सहयोग होता है कि कार्यशाला में सुचारू रूप से चर्चा हो, सुनिश्चित करना कि कार्यशाला में चर्चा का विषय तय विषय से बदले नहीं या कम से कम बदले।


हम-निवासी कार्यशाला का एक प्रारूप है - 45-60 मिनट के 4 सत्रों में

"सत्र 1 (परिचय): सम्मिलित प्रयास क्या है एवं इसके निजी लाभ (उदाहरण के साथ)"

- परिचय एवं स्वागत
- सम्मिलित प्रयास और श्रेष्ठ समुदाय
- प्रतिभागी निवासियों के परिचय एवं विचार
- सम्मिलित प्रयास के कुछ उदाहरण
- सम्मिलित प्रयास के लाभ के उदाहरण
- 4 दिवसीय कार्यशाला का रुपरेखा, एवं प्रश्न-उत्तर
- मुख्य अतिथि 5 मिनट का टाक
- क्रियाकलाप गृह कार्य

"सत्र 2 (अवधारणाएं): सम्मिलित प्रयास के मूल तत्व एवं हमारे ध्यान में आने वाली अवधारणाएं"

- निवासियों के अवधारणाएं
- चर्चा आधारित कुछ क्रियाकलाप
- गहन सोच
- गहन सोच का उपयोग कैसे कर सकते हैं ?
- क्रियाकलाप गृह कार्य

"सत्र 3 (पूर्वाग्रह): हमारे विचार (पूर्वाग्रह) एवं सम्मिलित प्रयास में शामिल होना"

- चर्चा का आधार
- हमारी कुछ पूर्वाग्रह पर चर्चा
- सूचना के श्रोत पर विश्वास / अविश्वास करना
- सार्वजनिक सूचना
- कुछ परिस्थितियों पर चर्चा
- पेनाल्टी देना मतलब क्या
- सार्वजनिक स्थल पर अभिवादन करना
- क्रियाकलाप गृह कार्य

"सत्र 4 (लाभ हानि): सम्मिलित प्रयास में हमारा समय एवं लाभ हानि का विश्लेषण"

- सम्मिलित प्रयास में मैं क्या करूं / कितना करूं
- सार्वजनिक स्थल एवं घर से बाहर पर हम कितना समय बिताते हैं
- सम्मिलित प्रयास में योगदान में हमारी सावधानियां
- क्रियाकलाप गृह कार्य