एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट का पंजीकरण 2019 की शुरुआत में समुदायों में नागरिक समूह (सिविल सोसाईटी) और निवासियों की सम्मिलित प्रयास को बढ़ावा देने और तलाश संदेशों को फैलाने के उद्देश्य से किया गया था।
"मिलें तो सही। बातें तो हो।"
कानूनी और संरचनात्मक रूप से, TALASH व्यक्तियों का एक अनौपचारिक समूह है और इसका मुख्यालय भारत के बिहार राज्य के पटना में स्थित है। ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य TALASH के सक्रिय सदस्य हैं। TALASH की बैठक हर महीने के पहले रविवार को शाम लगभग 4 बजे होती है। http://talashindia.org
Ethical Foundation has shown impacts of resident's collective initiatives at very local level. Shreshth Community (Great Community) and collective initiatives of active and empowered residents are key mission of Ethical Foundation.
एथिकल फाउंडेशन का हम-निवासी कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर निवासियों की सम्मिलित प्रयास के प्रभाव को प्रदर्शित किया है। श्रेष्ठ समुदाय और सक्रिय एवं सशक्त निवासियों की सम्मिलित प्रयास एथिकल फाउंडेशन का प्रमुख मिशन हैं। http://facebook.com/hamniwasi
ट्रस्ट का पंजीकृत पता है: के-73, पी.सी. कॉलोनी, कनकरबाग, पटना – 800 020।
एथिकल फाउंडेशन भारत सरकार के आयकर विभाग के अंतर्गत धारा 12AA और 80G के तहत भी पंजीकृत है।
एथिकल फाउंडेशन के नोवेल मिशन को पूरा करने में मदद करने के लिए कृपया यहां क्लिक करके दान करें।
अध्यक्ष – एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट
डॉ. अविनाश प्रसाद का जन्म नालन्दा जिले के दोसुत गाँव में एक साधारण परिवार में हुआ। मात्र 11 वर्ष की आयु से बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। पशुचिकित्सा विज्ञान में स्वर्णपदक के साथ स्नातकोत्तर, 1983 में Milk-Induction की खोज पर राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त किया। पाँच बार स्वर्णपदक से सम्मानित। 2003 में उपनिदेशक पशुपालन, बिहार से सेवानिवृत्त। समाजसेवा में आजीवन सक्रिय — वृक्षारोपण, भूखों को भोजन, जरूरतमंदों की सहायता में दशकों तक समर्पित। पद: बिहार पेंशन समाज सभापति (15 वर्ष) | वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष (12 वर्ष) | तलाश पूर्व-संयोजक 📞 9934410252 | ✉️ prasadavinash569@gmail.com
ट्रस्टी बोर्ड अध्यक्ष – एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट
उन्होंने 1974 से 2010 तक भारतीय सेना में सर्वोच्च सम्मान, ब्रिगेडियर के पद पर सेवा दी। आजकल, वे विभिन्न सामाजिक मंचों पर अपना योगदान दे रहे हैं। वे 'एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट' के ट्रस्टी बोर्ड के अध्यक्ष रहे हैं। वे 'तलाश' के एक सक्रिय सदस्य रहे हैं।
संस्थापक ट्रस्टी – एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट
70 वर्ष से अधिक आयु में भी पूर्णतः समाजसेवा में समर्पित। 1972 में बिहार सरकार से करियर शुरू किया — कल्याण अधिकारी, ऑडिटर (A.G. Bihar), और बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में श्रम कल्याण अधिकारी के पदों पर कार्य किया। उप निदेशक, कार्मिक के पद से सेवानिवृत्त। तलाश के संस्थापक सदस्य, रेड सोसाइटी के संस्थापक, और प्रयास भारती के माध्यम से महिला सशक्तिकरण में सक्रिय।
कोषाध्यक्ष – एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट
1998 में IIT मुंबई से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक। तुरंत बाद 'प्रथम एजुकेशन इनिशिएटिव' से विकास क्षेत्र में कार्य शुरू किया और बिहार में इसकी शिक्षा पहल की नींव रखी। 2005 में पटना में 'सुनई कंसल्टेंसी' की स्थापना की, जो राष्ट्रीय व राज्य स्तर के विकास अनुसंधान करती है। 'हम-निवासी पहल' के प्रणेता एवं एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य।
ट्रस्टी – एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट
सुनई कंसल्टेंसी में लगभग 20 वर्षों तक फील्ड कोऑर्डिनेटर के रूप में सामुदायिक और सर्वेक्षण परियोजनाओं में कार्य किया। 'निवासी सभा' के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे 'हम-निवासी' कार्यक्रम अस्तित्व में आया। निवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी और स्वावलंबन के प्रति पूर्णतः समर्पित।
ट्रस्टी – एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट
बिहार सरकार के विद्युत विभाग में सेवा दी। कार्यकाल के दौरान ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में 'तलाश' की शाखा स्थापित की, जहाँ पर्यावरण जागरूकता व सामाजिक अभियान सफलतापूर्वक चलाए।