हम-निवासी कार्यक्रम के बारे में

कार्यक्रम का परिचय:

'हम-निवासी' एक समुदाय आधारित कार्यक्रम है जिसका संचालन एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में किया जाता है। इस कार्यक्रम का विकास एथिकल फाउंडेशन ट्रस्ट और सुनई कंसल्टेंसी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

मुख्य सन्देश: "हम-निवासी मिलें, कुछ करें!"

हम-निवासी का सन्देश:

इस प्रकार हम-निवासी सुनिश्चित करते हैं – सार्वजनिक स्थल-मोहल्ला-गाँव-शहर स्वच्छ और सुकून भरा हो! घर जैसा!! क्योंकि हमलोग घर से ज्यादा समय घर से बाहर बिताते हैं। हम सभी निवासियों का "सम्मिलित प्रयास" हो।

सार्वजनिक सेवाओं-सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिले...

  • अच्छी सार्वजनिक सेवाएँ सुविधाएँ जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेय-जल, बिजली, कूड़ा का उठाव
  • अच्छी सार्वजनिक आधारभूत संरचनाएँ जैसे स्कूल भवन, हॉस्पिटल, सड़क, रेल, खेल-मैदान, कूड़ा लैंडफिल
  • सबों के लिए मूलभूत लक्ष्य की प्राप्ति जैसे सामाजिक सुरक्षा; वृद्ध, विकलांग, दिव्यांग को पेंशन एवं सुरक्षा, सभी शिशु को टीकाकरण एवं पोषाहार, सबों के लिए पौष्टिक भोजन, सबों को आवास, प्रदूषण रहित वातावरण
  • सभी बच्चों को मूलभूत शिक्षा, सभी लोगों को कौशल शिक्षा

गाँव मोहल्ला शहर श्रेष्ठ!!

हम-निवासी कार्यक्रम के अंतर्गत क्रियाकलाप:

1. निवासी सभा सहज करना
2. निवासी स्व-निदान बैठक का आयोजन करना
3. हम निवासी कार्यशाला का आयोजन जिसमें चर्चा हो कि हमारा गाँव-टोला-मोहल्ला श्रेष्ठ कैसे बने, क्योंकि हमलोग घर से ज्यादा समय घर से बाहर बिताते हैं
4. बच्चे, युवा, बड़े सबों के लिए गाँव मोहल्ला आधारित सामुदायिक प्रोजेक्ट
5. निवासियों का आपसी परिचय: जरुरतमंद और मददकर्ता के बीच तालमेल, आपसी सहयोग और समन्वयन, निवासी विशेषज्ञ तथा हौबी डेटाबेस, समारोह आयोजन
6. गाँव शहर में निवासियों के बीच सम्मिलित प्रयास को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाना

सामाजिक उद्यमी की भूमिका:

'हम निवासी' कार्यक्रम को किसी क्षेत्र में लागू करने के लिए 'सामाजिक उद्यमी' की परिकल्पना की गई है।

  • 'सामाजिक उद्यमी' उन चुनौतियों का समाधान करने में निवासियों का मदद करता है जिनका सामना हम लोग घर से बाहर निकलते ही करते हैं, परन्तु इसके साथ ही उसमें बदलाव या सुधार चाहते हैं।
  • 'सामाजिक उद्यमी' आंशिक समय देते हैं (part time) — निवासी लोग सुबह-शाम या छुट्टियों के दिन ही उपलब्ध होते हैं।
  • उनका कार्य ऊपर वर्णित क्रियाकलापों को आधार बनाकर तय होगा।

सहयोग का निवेदन:

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का निवेदन संस्थानों और व्यक्तियों से किया जाता है। सहयोग का स्वरूप भिन्न है:

  • आर्थिक सहयोग
  • अपने क्षेत्र में लागू करना
  • सामाजिक उद्यमियों का सहयोग करना
  • अपने क्षेत्र और संस्थानों में कार्यशाला का आयोजन करना
  • अपने क्षेत्र या नए क्षेत्र में निवासी सभा करना इत्यादि

विशेष वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड किया जा सकता है।